आखिरी गेंद पर चौके से भारत चैंपियन

आखिरी गेंद पर चौके से भारत चैंपियन

मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर पलटा मैच, भारत ने नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

अल अमीरात। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर नौवीं बार खिताब जीत लिया। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल समय में नंबर-10 पर उतरे मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को चैंपियन बना दिया।
आखिरी ओवर में भारत को आठ रन की जरूरत थी और एक विकेट शेष था। अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे, जिस पर मोहित ने चौका लगाकर जीत दिलाई। इससे पहले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी की। इसके बाद चिगुरुपति वेंकट के साथ आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को आज सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *