Karnataka: पूर्व CM सिद्धारमैया ने अपने खिलाफ हुए प्रदर्शन को बताया साजिश

Karnataka: पूर्व CM सिद्धारमैया ने अपने खिलाफ हुए प्रदर्शन को बताया साजिश
ख़बर को शेयर करे

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोडागु जिले की यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। जिस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने खिलाफ हुए प्रदर्शन को एक साजिश बताया है। पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मेरे खिलाफ कोडागु में RSS और बजरंग दल द्वारा आयोजित एक पूर्व नियोजित विरोध था। मैं 2019 में भी गया था तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया।

मुझ पर अंडे फेंकने वाला है RSS का कार्यकर्ता- सिद्धारमैया

कोडागु में RSS और बजरंग दल के विरोध-प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने विवाद पर कहा कि मुझ पर अंडे फेंकने वाला RSS का कार्यकर्ता है। अंडे फेंकने वाले RSS कार्यकर्ता ने बताया कि उसे यह कहने के लिए मजबूर किया गया था कि वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता है।

सिद्धारमैया ने प्रह्लाद जोशी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आरोप पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया। सिद्धारमैया ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता हूं, हम संविधान में विश्वास करते हैं और इसके द्वारा जीते हैं। मैं सिर्फ लोगों से डरता हूं क्योंकि हम उनके आशीर्वाद से ही सत्ता में आते हैं। भाजपा सिर्फ दही में पत्थर ढूंढती हैं।

जानें, क्या है पूरा मामला

बता दें कि सिद्धारमैया ने सावरकर पर टिप्पणी की थी। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था। कोडागु जिले की यात्रा के दौरान उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उन पर अंडे भी फेंके गए थे। घटना की निंदा करते हुए सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनके विरोध में लोगों को काम पर रखा है। साथ ही उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी थी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद वे उन्हें सबक सिखाएंगे।

इसे भी पढ़े   मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहें: सांसदों से बोले पीएम मोदी


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *