मन की बात @100: 59 फीसदी लोगों ने माना सरकार पर बढ़ा भरोसा,जानें सर्वे…

मन की बात @100: 59 फीसदी लोगों ने माना सरकार पर बढ़ा भरोसा,जानें सर्वे…
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को देश के 100 करोड़ नागरिकों ने कम से कम एक बार सुना है। वहीं, 23 करोड़ लोग इस कार्यक्रम के नियमित श्रोता हैं। आईआईएम रोहतक द्वारा मन की बात पर किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। वहीं यह कार्यक्रम प्रसार भारती की इच्छा के अनुसार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वे के बारे में आईआईएम के निदेशक धीरज शर्मा और प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सर्वे में 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया। इस संबंध में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी डेटा संग्रह किया गया। मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाला हैं।

Mann ki Baat सर्वे की 10 अहम बातें-
अध्ययन में पाया गया कि लगभग 96 प्रतिशत लोग मन की बात कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।
65 फीसदी हिंदी और 18 फीसदी प्रोग्राम अंग्रेजी में सुनते हैं।
मन की बात कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने और देखने वाले 41 करोड़ लोग हैं।
इस कार्यक्रम को 17।6% लोग रेडियो पर सुनते हैं। 44।7% लोग टीवी पर सुनते हैं और 37।6% लोग मोबाइल पर सुनते हैं।
19 से 34 साल के 62% युवा इस कार्यक्रम को मोबाइल पर देखते और सुनते हैं।
60 वर्ष से अधिक आयु के 3।2 लोग इस कार्यक्रम को टीवी पर देखते हैं।
58% श्रोताओं ने कहा कि उनके रहने की स्थिति में सुधार हुआ है।
73% लोग देश के विकास और सरकार के कामकाज को लेकर आशान्वित हैं।
सर्वे के मुताबिक 63 फीसदी लोगों का सरकार के प्रति सकारात्मक रवैया है।
59 फीसदी का कहना है कि सरकार पर भरोसा बढ़ा है।
बता दें कि हरियाणा के जींद जिले के सुनील जागलान 30 अप्रैल को मन की बात के 100वें एपिसोड में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने जिले के एक छोटे से गांव बीबीपुर से ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़े   यमुना एक्सप्रेस पर सूटकेस में मिली युवती की लाश से फैली सनसनी

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *