डीजे बजने पर मौलवी ने नहीं कराया निकाह,थाने पर हुई पंचायत बगैर दुल्हन के लौटे बाराती

डीजे बजने पर मौलवी ने नहीं कराया निकाह,थाने पर हुई पंचायत बगैर दुल्हन के लौटे बाराती
ख़बर को शेयर करे

जौनपुर। थाना बक्शा क्षेत्र स्थित बरपुर गांव में बीती रात आई बरात में डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विवाद कर दिया। घराती-बराती इतने उलझे कि शादी ही नहीं हुई। घटना के बाद मौलवी ने निकाह करवाने से इन्कार कर दिया। मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा। थाने में पंचायत हुई,फिर बिना शादी के ही बरात लौट गई।

पुलिस के मुताबिक शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि डीजे बजेगा तो हम भी नहीं आएंगे। इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले ही सहमति बनी थी। लेकिन सहमति पर अमल नहीं हो सका। डीजे बजा तो मामला बिगड़ गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी मुस्तफा की बेटी के साथ तय थी। समय से बरात पहुंची। इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान लड़के की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा।
इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो विवाद थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों में असहमति बनने पर एक-दूसरे ने थाने पर ही आपस में सुलह-समझौता कर बिना शादी बरात वापस चली गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   लॉटरी के चक्कर में ठगी के शिकार हो गए दर्जनों ग्रामीण,सामान बेचने के बहाने की गई ठगी,दो पर धोखाधडी का केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *