आजमा फल्लाह ने कुरेदा प्रिंस नरूला का नोरा फतेही से जुड़ा पास्ट

आजमा फल्लाह ने कुरेदा प्रिंस नरूला का नोरा फतेही से जुड़ा पास्ट

मुंबई। लॉकअप में प्रिंस नरूला की एंट्री हो चुके है। उनके आते ही बवाल शुरू हो गया। लेटेस्ट एपीसोड में आजमा फल्लाह ने प्रिंस नरूला के पास्ट रिलेशनशिप पर कमेंट किया जिस पर वह भड़क गए। प्रिंस ने आजमा को चेतावनी दी कि आइंदा अगर पर्सनल कमेंट किया तो अच्छा नहीं होगा। आजमा ने दरअसल प्रिंस नरूला को नोरा फतेही का नाम लेकर चिढ़ाया था। दोनों साथ में बिग बॉस 9 में आ चुके हैं। आजमा के मुंह से कमेंट सुनकर प्रिंस भड़क गए। उन्होंने आजमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वह शादीशुदा हैं।

rajeshswari

प्रिंस बोले- बेटा दोबारा पर्सनल गई ना…
लॉकअप में मंदना करीमी की छुट्टी के साथ संडे को प्रिंस नरूला की एंट्री हो चुकी है। सोमवार को इसका प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें प्रिंस नरूला और आजमा फल्लाह का झगड़ा दिखाया है। प्रोमो में एक टास्क के दौरान कंटेंस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा होता दिख रहा है। इस बीच आजमा बोलती हैं, प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया। गुस्से में प्रिंस बोलते हैं, बेटा अब तू दोबारा पर्सनल गई ना तो बहुत बुरा होगा, मैं शादीशुदा आदमी हूं। वह आजमा का सूटकेस ले जाते दिखते हैं और बोलते हैं कि सारा सामान बाहर फेंक दूंगा।

प्रिंस ने कही थी नोरा से डेटिंग की बात
प्रिंस नरूला युविका चौधरी के पति हैं। दोनों 2016 में बिग बॉस के सीजन 9 में मिले थे। युविका के इविक्ट होने के बाद प्रिंस ने युविका के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। शो में नोरा फतेही की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। दोनों की नजदीकियां शो में बढ़ने लगी थीं। बाद में प्रिंस ने यह कहा भी था कि वह नोरा को डेट कर रहे हैं। हालांकि नोरा ने कहा था कि वह प्रिंस को पसंद करती हैं लेकिन यह कहना कि डेटिंग कर रहे हैं, जल्दबाजी होगी। प्रिंस शो जीते थे और 2018 में उन्होंने युविका चौधरी से शादी कर ली थी।

इसे भी पढ़े   लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,हरि वल्लभ शुक्ला समेत कई नेता BJP में शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *