इंडिया-ए फाइनल में, अफगानिस्तान-ए पर 101 रन की जीत

इंडिया-ए फाइनल में, अफगानिस्तान-ए पर 101 रन की जीत

दांबुला। इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के अहम मुकाबले में अफगानिस्तान-ए को 101 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान-ए की टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों में निशांत सिंधु ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। यश ठाकुर समेत अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।
इससे पहले इंडिया-ए ने 319 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्या (58), कुमार कुशाग्र (58) और तिलक वर्मा (59) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन लगातार चौथी पारी में अर्धशतक से चूक गए।
वैभव ने सीरीज के चार मैचों में 117 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा। भारत-ए अब खिताबी मुकाबले में उतरेगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीएचयू की छात्रा रही सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *