नीतीश के खास KC Tyagi जदयू से आउट, राष्ट्रीय कमेटी की सूची में नाम नहीं, 32 सदस्यीय टीम में इन नेताओं को जगह

नीतीश के खास KC Tyagi जदयू से आउट, राष्ट्रीय कमेटी की सूची में नाम नहीं, 32 सदस्यीय टीम में इन नेताओं को जगह
ख़बर को शेयर करे

पटना । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। मंगनी लाल मंडल को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने अपने कई सांसदों व पूर्व सांसदों सहित जलसंसाधन मंत्री संजय झा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गयी है। कुल 22 राष्ट्रीय महासचिव व सात सचिव बनाए गए हैं। वहीं, शैलेंद्र कुमार को दिल्ली प्रदेश जदयू का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केसी त्यागी का नाम इस लिस्ट में नहीं है, जो चौंकाने वाली बात है। केसी त्यागी को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे जेडीयू के वरिष्ठ महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से नाम गायब होने के साथ ही केसी त्यागी का जदयू से पत्ता साफ लग रहा है।

इन्हें महासचिव बनाया गया
जेडीयू के 22 राष्ट्रीय महासचिव में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातिमी, संजय झा, गिरधारी यादव , संतोष कुमार कुशवाहा , गुलाम रसूल बलियावी , रामसेवक सिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दशईं चौधरी,आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन, रामकुमार शर्मा, राजीव रंजन, धनंजय सिंह,कमर आलम, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, अफाक अहमद खान,सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील,हर्षवर्धन सिंह एवं राज सिंह मान का नाम शामिल है।

इन्हें सचिव बनाया गया
विद्यासागर निषाद, रवींद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल , दयानंद राय एवं संजय कुमार को सचिव बनाया गया है। वहीं, सांसद डा. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़े   नौकरशाह जिसकी चुनाव आयुक्‍त पद पर नियुक्ति विवादों में रही,इस्तीफे से भी आया संकट

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *