ओमप्रकाश राजभर बोले, सपा से लोग नाराज ही नहीं बल्कि नफरत करते हैं, नहीं दे रहे समर्थन
लखनऊ | सपा अगले 10 साल तक सत्ता में नहीं आएगी। सपा से लोग नाराज ही नहीं बल्कि नफरत भी करते हैं। यही कारण है कि सपा को आम समर्थन नहीं मिल पा रहा है। यह विचार सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने व्यक्त किया। वे अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिझौली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सपा से दूरी बनाने के बाद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर सपा सुप्रीमो को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
सपा व प्रसपा के विलय पर ओपी राजभर ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। सपा से ऊबे लोग ही प्रसपा में गए थे, अब वही लोग लौट आए हैं।