आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद RJD सांसद मनोज झा का आश्वासन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद RJD सांसद मनोज झा का आश्वासन
ख़बर को शेयर करे

बिहार। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका पहुंच गईं और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
मंगलवार को बिहार विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा का घेराव करने बड़ी संख्या में जुटीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस की लाठी?
अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। इसके बाद उसे ई रिक्शे में लिटाकर ले जाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। पुलिस बुरी तरह से उन्हें खदेड़ते नजर आई। इस दौरान उनके ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस के दुर्व्यवहार से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था।

प्रदर्शन पर क्या बोले सांसद मनोज झा?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर RJD सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र में हर किसी को सरकार के सामने अपनी मांग रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी मांगों पर गौर भी करना चाहिए। हमारी वर्तमान बिहार सरकार जनता की मांगों को गंभीरता से लेती है और उस पर विचार विमर्श भी करती है। इस पर भी विचार किया जाएगा।’

इसे भी पढ़े   ठंड के मौसम में आप भी पीते हैं बार-बार कॉफी या चाय? सेहत हो सकती है खराब

इन मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूदा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव चुनाव के समय बार-बार कहते है कि उनकी सरकार आएगी तो आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा, मगर सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *