सेंसेक्स 566 पॉइंट की गिरावट के साथ 59610 पर बंद,निफ्टी 149 अंक फिसला;बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर
मुंबई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स,सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 566 (0.94%) पॉइंट की गिरावट के साथ 59,610.41 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 149 (0.83%) की गिरावट रही। यह 17,807 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और आईटी इंडेक्स में रही।
सेंसेक्स 361 पॉइंट (0.72%) की गिरावट के साथ 59,815 पर खुला जबकि निफ्टी 115 (0.53%) अंक फिसलकर 17,842 पर खुला। सेंसेक्स ने 59,941.57 ऊपरी और 59,509.84 का निचला स्तर बनाया।
9 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 9 इंडेक्स में गिरावट और 2 में बढ़त है। इसमें बैंक,फाइनेंशियल सर्विस,आईटी,प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं मेटल और PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त रही। वहीं फार्मा,रियल्टी,FMCG और ऑटो में भी गिरावट रही।
मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में मामूली बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 103.35 अंक (0.41%) की बढ़त के साथ 25,175.79 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 113.45 अंक (0.38%) की तेजी के साथ 29,695.94 पर बंद हुआ। मिडकैप में IDBI (7.96%),यश बैंक(12.83%), इंडियन होटल (6.83%), अडाणी पावर (4.98%) टाटा पावर (5.92%) और आइडिया (4.44%) की बढ़त रही। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी,ऑन मोबाइल,रेणुका,सस्ता सुंदर में तेजी रही।