Homeब्रेकिंग न्यूज़मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना का तंज, कहा- अपनी पार्टी का...

मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना का तंज, कहा- अपनी पार्टी का प्रचार करने आ रहे पीएम

मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का दौरा करेंगे। पीएम मुंबई को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान मोदी एक रोड शो भी करेंगे। मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुंबई की सड़कों पर पीएम के पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं। उधर, दौरे को लेकर शिवसेना ने तंज कसा है।

सामना के जरिए पीएम पर निशाना
उद्धव गुट वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है। सामना में लिखा है, “मोदी कुछ घंटों के लिए मुंबई आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन कुछ घंटों में वे मुंबई के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे, लेकिन सवाल यह है कि भाजपा को मुंबई के भविष्य और भाग्य की चिंता कब से होने लगी? मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने आ रहे हैं। क्या मुंबई से शिवसेना का भगवा हट सकता है?”

मुंबई को लूटना का प्रयास ना करें
शिवसेना ने सामने के जरिए कहा कि मुंबई तभी धन्य होगी, जब मराठियों के श्रम को लूटने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा। मुंबई के भाग्य का निर्माण मराठी लोगों ने अपनी मेहनत से किया था। मुंबई की लूट पर ‘दिल्लीश्वरों’ के भवन खड़े हुए। 105 शहीदों ने मुंबई के भविष्य और भाग्य का निर्माण किया, अगर इसे लूटने का कोई प्रयास नहीं किया गया, तो ये धन्य हो जाएगी।

मगरमच्छ, मेंढक का उदाहरण
शिवसेना ने मगरमच्छ और मेंढक का उदाहरण भी दिया। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने शिवसेना (शिंदे गुट) को वैसे ही निगल लिया है जैसे मगरमच्छ मेंढक को निगल जाता है।

इसे भी पढ़े   राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा सरकार का एक मात्र लक्ष्य 'दोस्तों ' की तिजोरी भरना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img