14 साल बाद भारत लौटे फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी, कोलकाता में 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन

14 साल बाद भारत लौटे फुटबॉल आइकन लियोनल मेसी, कोलकाता में 70 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन

कोलकाता | अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर और विश्व कप विजेता लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत पहुंचे। उनके साथ उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी भारत आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी रही।

rajeshswari

भारत दौरे के पहले दिन मेसी ने कोलकाता में 70 फीट ऊंची अपनी भव्य प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया।

लियोनल मेसी संयुक्त राष्ट्र बाल संगठन यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर हैं और इसी भूमिका के तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया टूर’ पर आए हैं। यह दौरा खेल के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

मेसी का भारत दौरा 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसके दौरान वे कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का भ्रमण करेंगे। कोलकाता प्रवास के दौरान उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से प्रस्तावित है। वहीं मुंबई में उनकी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात तय है।

15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के साथ ही लियोनल मेसी का भारत दौरा संपन्न होगा। मेसी की इस यात्रा को भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है और देशभर के फुटबॉल प्रशंसकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े   ओएनजीसी में निकली हैं नौकरी,आयु सीमा 64 साल तक और सैलरी 68000 रुपये महीना तक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *