दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान शहीद,गृहमंत्री ने सीएम बघेल से की बात

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान शहीद,गृहमंत्री ने सीएम बघेल से की बात

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्‍सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। नक्‍सलियों में सुरक्षा बल की गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया। इस हमले में 1 आम नागरिक की भी मौत हो गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घटनास्‍थल पर नक्‍सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

rajeshswari

इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बात की और हर मदद का भरोसा दिया। उधर हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

सीएम बघेल ने हादसे पर लिखा,”दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

वहीं इस हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, ‘यह कायराना हमला है लेकिन हर हमले के बाद बघेल यही बात कहते हैं। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सघन सर्चिंग लगातार होनी चाहिए क्योंकि ऐसे हमलों में जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा, तब तक यह समस्या नहीं खत्म होगी।

इसे भी पढ़े   भदोही : 50 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *