10 साल की दिव्यांग को कुत्तों ने नोंच डाला

10 साल की दिव्यांग को कुत्तों ने नोंच डाला

आगरा। आगरा के गगोई गांव में एक दस साल की गूंगी बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। उसके हाथ और पैर में 26 जगहों पर काट लिया। बच्ची जख्मी हो गई। लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया। परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसे 40 टांके लगे हैं। उसका 6 घंटे तक ऑपरेशन चला। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

rajeshswari

घर के बाहर खेलते समय कुत्तों ने किया हमला
धर्म सिंह पेशे से कुली हैं। उनकी बेटी गुंजन (10) जन्म से बोल नहीं पाती है। जन्म के बाद ही उसकी मां की भी मौत हो गई थी। चाचा करन ने बताया, “सुबह सभी घरवाले सो रहे थे। साढ़े 5 बजे के करीब भतीजी गुंजन सोकर उठी और खेलने चली गई। वह कुत्तों को पकड़ने लगी। तभी खेत में से कुछ और आवारा कुत्ते उसके पास आ गए। उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। काटकर लहूलुहान कर दिया।”

कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया
कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर गांव वाले लाठी और डंडे लेकर दौड़े। उन्होंने कुत्तों को पीट कर भगाया। बच्ची बेसुध होकर जमीन पर पड़ी थी। गांव वालों ने उसके घरवालों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

बच्ची को चढ़ाया गया खून
जिला अस्पताल पहुंचने पर तत्काल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ की टीम ने गुंजन का ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 घंटे तक बच्ची का ऑपरेशन चला, जिसमें 40 टांके लगाने पड़े।

प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि बच्ची बोल नहीं सकती है। इसको हाथ, पैर, पेट, छाती, चेहरे समेत पूरे शरीर पर 25- 26 घाव के निशान हैं। अभी बच्ची को खून चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़े   रेस्टोरेंट में काम किया,शादी-फंक्शन में डीजे बजाया:आज बना गिनीज बुक में दर्ज होने वाला इंडिया का पहला टैटू आर्टिस्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *