सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत,परिवार पर संकट का टूटा पहाड़

सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत,परिवार पर संकट का टूटा पहाड़

जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित सुरिस बरदहिया बाजार के पास पैदल जा रहा राहगीर अज्ञात वाहन से की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

सुरिस गांव निवासी सतीश सिंह (52) पुत्र गौरीशंकर सिंह शुक्रवार की देर रात दवा लेकर अपने घर पैदल सुरिस जा रहे थे। जैसे ही बरदहिया बाजार के समीप पहुंचे। शाहगंज की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सतीश पेशे से किसान थे। सतीश की तीन संतानें हैं। बड़ी पुत्री शालू (26), बेटा रणधीर सिंह(22), छोटी पुत्री खुशी (16) है। बड़ी पुत्री शालू को छोड़कर किसी की शादी नहीं हुई है।

घटना के बाद पत्नी सीमा सिंह व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। कोई कमाई का सहारा नहीं है, बच्चों का पालन पोषण भी करना है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े   प्याज की बढ़ती कीमतों पर नकेल कसने की तैयारी,बफर स्टॉक से रिटेल बाजार में बेचने का सरकार ने लिया फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *