9 साल की बच्ची का कत्ल,फिर कपूर डालकर जलाया…दिल को झकझोर देगी 16 साल के पड़ोसी की करतूत

9 साल की बच्ची का कत्ल,फिर कपूर डालकर जलाया…दिल को झकझोर देगी 16 साल के पड़ोसी की करतूत

नई दिल्ली। 16 साल के पड़ोसी लड़के ने पहले 9 साल की लड़की का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्या का सबूत मिटाने के लिए डेड बॉडी को जलाने की कोशिश की। इसके लिए लड़के ने कपूर और कपड़े डालकर आग लगा दी। मामला हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 107 का है,जहां ग्लोबल सिग्नेचर सोसायटी में हुई ये खौफनाक वारदात दहला कर रख देगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

rajeshswari

लड़के ने क्यों की लड़की की हत्या?
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम की हाउसिंग सोसाइटी में सोमवार को 16 वर्षीय लड़के ने पड़ोस में रह रही 9 साल की लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को आग लगा दी। लड़की ने आरोपी को उसके फ्लैट से गहने चुराते समय रंग हाथों पकड़ लिया था, इसलिए उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। लड़की और आरोपी दोनों के परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा के दो अलग-अलग टावर में रहते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध थे। वारदात के समय मृतका की मां आरोपी लड़के के घर पर ही थी। वहीं, उसके पिता ऑफिस गए थे।

कब क्या हुआ?
पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का पीड़िता के दो साल के भाई के साथ खेलता था। सुबह करीब पौने 9 बजे लड़का बच्चे को लेने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा और बच्चे को लेकर अपने घर चला गया। कुछ देर पर लड़की की मां अपने बेटे को लेने के लिए आरोपी के घर गई, लेकिन लड़का तुरंत उन्हें बताकर होमवर्क में लड़की की मदद करने के बहाने उनके घर चला गया।

इसे भी पढ़े   दलित,ओबीसी या महिला…इनमें से कोई एक बन सकता है बीजेपी का अगला अध्यक्ष! RSS का आशीर्वाद भी जरूरी

9.30 बजे लड़की ने अपनी मां को फोन किया कि दूध वाला आया है। इसके बाद 10 बजे जब लड़की की मां घर पहुंची तो उसने घर के लोहे का गेट बंद मिला। उसने घर के अंदर लडके को देखा और दरवाजा खोने को कहा, लेकिन लड़ने ने इसे इग्नोर कर दिया। इसके बाद महिला ने अलार्म बजाया, पड़ोसियों और सोसायटी के फायर ऑफिसर्स को बुलाया। 10 बजे के करीब फायर टीम ने बालकनी से घुसकर घर का दरवाजा खोला और महिला ने अंदर जाकर देखा तो पाया की लड़की बेड पर जली पड़ी हुई है।

लड़के ने की गुमराह करने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी ने सोमवार सुबह कथित तौर पर लड़की के घर से चोरी की थी तो उस दौरान लड़की की मां आरोपी के घर पर थी। लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है। आरोपी ने पहले दावा किया था कि दो चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने लड़की की हत्या की थी, लेकिन बाद में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूलने के दौरान बताया कि उसने 20 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए आभूषण चुराए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजेंद्र पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *