उद्घाटन के दिन ही वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में लगी भीषण आग

उद्घाटन के दिन ही वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में लगी भीषण आग

3 झुलसे, क्रेन से निकाले गए दर्जनों फंसे लोग

वृंदावन (जनवार्ता)। रुक्मिणी विहार इलाके में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को उद्घाटन समारोह के दौरान ही भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। होटल का उद्घाटन आज ही हुआ था और समारोह चल रहा था, जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। दोपहर करीब 3:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिससे होटल में घना धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, आग की लपटों और घने धुएं से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल है। झुलसे हुए व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। होटल के ऊपरी मंजिलों और छत पर करीब 40 लोग फंस गए थे, जिनमें से कई को क्रेन की मदद से लटकाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया और सुरक्षा घेरा लगा लिया गया। होटल के मालिक विनीत अग्रवाल (राया निवासी) और हरी अग्रवाल (अलीगढ़ निवासी) हैं। घटना के समय होटल में उद्घाटन समारोह के कारण बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हादसा और खतरनाक हो गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और राहत-बचाव कार्य पूर्ण हो चुके हैं। होटल को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े   West Bengal में पंचायत चुनाव से पहले नहीं थम रही हिंसा;गोलीबारी के बीच 3 की मौत

यह घटना वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल पर निर्माण और सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है। नए होटलों में फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास और निरीक्षण पर सख्ती की मांग उठ रही है। प्रशासन ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *