ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत

ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत

मामला खेतासराय के गुरैनी पेट्रोल पम्प का
जौनपुर। खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की भोर में ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के पीछे का कारण ट्रक चालक को झपकी लगाना बताया जा रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गयी जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ी थी। मिर्ज़ापुर निवासी विजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल (28 वर्ष) गोरखपुर से गिट्टी उतार कर खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था कि गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास झपकी लग गया। जिससे ट्रक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें ट्रक चालक विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायलावस्था में ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गयी। जहाँ चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े   पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट,सामने आई वजह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *