बाइक से जा रही महिला ब्रेकर पर उछल कर गिर जाने से,गंभीर रूप से घायल

बाइक से जा रही महिला ब्रेकर पर उछल कर गिर जाने से,गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर। मिर्जापुर मड़िहान तहसील के पास शुक्रवार के शाम एक महीला।तहसील के पास गति अवरोधक पर बाइक से उछल कर सड़क पर गिर पड़ी। चोटिल हो जाने से चिखने चिल्लाने लगी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस बुलाकर मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के शाहगंज निवासी धीरज निषाद का ससुराल मिर्जापुर के पास भटौली गांव में हुई है। धीरज अपनी पत्नी आरती उम्र 24 वर्ष को ससुराल से बाइक पर बैठा कर अपने घर शाहगंज कस्बा जा रहे थे। बाइक ज्यों ही मड़िहान तहसील के सामने पहुंची ब्रेकर पर बाइक उछल गई जिससे बाइक पर बैठी आरती फिसलकर सड़क पर गिर पड़ी। बुरी तरह से चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से एम्बुलेंस बुलाकर मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया गया। जहां घायल महिला की स्थिति नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मृतकों के परिवार के प्रति सहानुभूति सरकार से आर्थिक मदद की सपा अध्यक्ष ने की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *