Metro में बिकनी..रोमांस और थप्पड़ के बाद अब नहाने का वीडियो,कपड़े उतार शैंपू करता नजर आया

Metro में बिकनी..रोमांस और थप्पड़ के बाद अब नहाने का वीडियो,कपड़े उतार शैंपू करता नजर आया

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में ही नहीं बल्कि दुनिया भर की तमाम मेट्रो सर्विस के अंदर कई बार अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें मेट्रो के अंदर यात्रा कर रहा एक लड़का अचानक अपना कपड़ा उतरता है और शैंपू लगाकर नहाने लगता है। इस दौरान उसके पास कुछ ऐसा स्पंज मौजूद था जिस पर खड़े होकर वह नहा रहा था।

rajeshswari

दरअसल,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क मेट्रो का है। यह वीडियो कुछ महीने पुराना है लेकिन हाल ही में यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का एक सूटकेस लेकर आता है सूटकेस के अंदर स्पंज करने वाला एक ऐसा सामान दिख रहा है जिस पर खड़े होकर वह नहा रहा है।

इस दौरान वह शरीर पर शैंपू लगाकर पानी डालता हुआ नजर आ रहा है। सारा पानी स्पंज सोख ले रहा है। लड़के को ऐसा करते देख वहां मौजूद यात्री दंग रह गए। कुछ यात्री डर के मारे अपने सीट बदलते हुए दिखाई दिए जबकि कुछ यात्री उसका वीडियो बनाने लगे। हाल ही में भारत में भी यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो के अंदर भी तमाम अजीबोगरीब वीडियो सामने आए हैं। इसमें हाल ही में वायरल हुई लड़की का वीडियो भी शामिल है। जबकि इससे पहले एक कपल रोमांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो के अंदर पकड़ा गया था। जबकि पिछले साल एक कपल एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए भी दिखाई दिए थे। फिलहाल न्यूयॉर्क मेट्रो का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े   नारायण मूर्ति ने फिर दोहराई हफ्ते में 70 घंटे काम की बात,मेहनत करनी होगी,देश में 80 करोड़ लोग गरीब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *