होमगार्ड पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास में लेटा रहा पति,बोला…

होमगार्ड पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास में लेटा रहा पति,बोला…

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने सिर पर डंडे से वार कर अपनी होमगार्ड पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शादी के सात साल बीतने पर भी औलाद नहीं होने के कारण पत्नी और पति के बीच कलह होती रहती थी। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी के पास लेटा रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर मृतका का शव पोस्टमॉर्टम को भिजवा दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

rajeshswari

यह है पूरा घटनाक्रम
कोतवाली देहात की शेखपुरा कदीम चौकी अंतर्गत कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी विनोद (40) और होमगार्ड लक्ष्मी (35) की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के सात साल बाद भी उनकी कोई औलाद नहीं थी। संतान नहीं होने के कारण पति-पत्नी के बीच गृहकलह चल रही थी। एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक,गुरुवार देर शाम विनोद और लक्ष्मी अपनी ड्यूटी से लौटे। रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एसपी सिटी के अनुसार, विनोद द्वारा किए गए डंडे के वार से लक्ष्मी की मौत हो गई।

पति बोला… ज्यादा फालतू बात करती थी मेरी पत्नी
पति-पत्नी के बीच झगड़ा होते देख पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विनोद के घर का दरवाजा खुला हुआ और अंधेरा था। पुलिस ने विनोद के घर में रोशनी की तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। विनोद उस समय पलंग पर लेटा हुआ था, जबकि उसकी पत्नी मृत अवस्था मे फर्श पर पड़ी हुई थी। मौके की वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है, जब पुलिस आरोपी से पूछती है,यह तूने क्या किया तो वह बोलता है कि मेरी पत्नी ज्यादा फालतू बोलती थी, इसलिए मार डाला।

इसे भी पढ़े   पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो शूटर घायल,जूस विक्रेता की हत्या में थे वांछित

घटना के संबंध में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नगर निगम का सफाई कर्मचारी नशे में था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। डंडे के वार से उसकी पत्नी की मौत हो गयी। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *