नमाज के बाद उपद्रवियों ने मंदिर पर पथराव किया…फिर गोली चली और मौत

नमाज के बाद उपद्रवियों ने मंदिर पर पथराव किया…फिर गोली चली और मौत

पटना। रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर के संवेदनशील इलाकों को सुरक्षाबलों के जवानों ने छावनी में तब्दील कर दिया है। इस बीच रांची में शुक्रवार की हिंसा का एक वीडियो सामने आया है।

rajeshswari

इस वीडियो में कुछ उपद्रवी मेन रोड के महावीर मंदिर पर पथराव करते दिख रहे हैं। एक युवक मंदिर के पास इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। उसी दौरान वहां गोली चलती है, जो सीधे उस युवक के सिर में लगती है। वो मौके पर ही गिर जाता है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

इलाज के दौरान युवक की मौत
गोली लगने के तुरंत बाद उसके साथी चिल्लाने लगे, कुछ उसके पास भी आए। लोग उसे RIMS अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल हुए दूसरे लोगों का इलाज अब भी जारी है।

मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े
हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन सुबह से शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की टीम इन्हें मनाने पहुंची। इसके बाद एक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं दूसरे के परिजन को भी मनाने में प्रशासन जुटा है।

शुक्रवार की हिंसा में 2 लोग मारे गए थे
शुक्रवार की हिंसा में अभी तक 2 युवकों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान मुद्दस्सर (22) और शाहिल (24) के रूप में हुई है। 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें लगभग 12 लोग RIMS में एडमिट हैं। वहीं 10-12 लोगों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में हुआ है।घायल हुए रांची के SSP का इलाज मेडिकल में चल रहा है।

इसे भी पढ़े   करीना कपूर के साथ टहलता दिखा बेटा जेह

बंद के आह्वान पर बढ़ाई गई सुरक्षा
हिन्दू संगठनों ने शनिवार को रांची में बंद का आह्वान किया है। इसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पूरे शहर में सन्नाटा पसरा है और गिनती के निजी वाहन ही चल रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *