कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से अग्निवीर की मौत राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से अग्निवीर की मौत राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीतापुर (जनवार्ता)।  श्रीनगर-कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया धापूपुर गांव निवासी अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता (24) का शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

rajeshswari

इंद्रजीत गुप्ता सैनिक परिवार के सपूत थे। उनके पिता अर्जुन लाल गुप्ता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि बड़े भाई वर्तमान में बीएसएफ में तैनात हैं। देशभक्ति की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इंद्रजीत ने वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था। वे अभी अविवाहित थे।

रविवार सुबह जब शहीद का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और हवा में तीन राउंड फायरिंग कर अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट जनार्दन प्रसाद, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी।

राज्यमंत्री सुरेश राही ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।

इंद्रजीत गुप्ता की छोटी उम्र में देश के लिए समर्पित सेवा और बलिदान ग्रामीणों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनका निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़े   उद्धव को झटका:SC ने पार्टी पर शिंदे गुट के दावे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यवाही से रोक हटाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *