अखिलेश ने चुनीं मुलायम सिंह की अस्थियां,हरिद्वार और संगम में होंगी प्रवाहित

अखिलेश ने चुनीं मुलायम सिंह की अस्थियां,हरिद्वार और संगम में होंगी प्रवाहित

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चुनीं। इन अस्थियों को हरिद्वार और संगम में प्रवाहित किया जाएगा। सुबह अखिलेश यादव,चाचा शिवपाल,भाई धर्मेंद्र सिंह यादव,अंशुल यादव,भतीजे तेज प्रताप व परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे।

rajeshswari

यहां उन्होंने पिता की अस्थियां चुनीं और उन्हें एक कलश में रखा। इन अस्थियों को हरिद्वार और संगम में प्रवाहित करने की बात कही गई है। बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

इसे भी पढ़े   सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा,जानिए कैसे बचाएं अपनी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *