दो बच्चों की मां को अमजद ने जबरन खिलाया गो मांस,धर्मातरण से इनकार करने पर 8 दिनों तक करता रहा रेप

दो बच्चों की मां को अमजद ने जबरन खिलाया गो मांस,धर्मातरण से इनकार करने पर 8 दिनों तक करता रहा रेप

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चाकू की नोंक पर हिन्दू महिला का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पर धर्मांतरण के लिए भी दवाब डाला जा रहा था। थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

rajeshswari

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है और पति मजदूरी का काम करता है। आरोपी अमजद महिला के पति को मजदूरी दिलवाने का लालच देकर शहर से बाहर ले जाता था। वो महिला की गरीबी और बदहाली का फायदा उठाना चाहता था। धीरे-धीरे उसने महिला से दोस्ती कर ली।

पीड़िता को लगा कि अमजद अच्छा इंसान है,उसने उसके पति को नौकरी दिलाई। मगर उसे क्या था पता था कि काम दिलाने की आड़ में वो उसका फायदा उठाएगा। आरोपी महिला को जबलपुर से भोपाल लेकर गया। यहां उसने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर 8 दिन तक रखा।

चाकू की नोंक पर दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी महिला के साथ चाकू की नोंक पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी अमजद खान ने महिला पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बनाया। महिला ने बताया कि अमजद ने उसे जबरन गो मांस खिलाया और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।

धर्मांतरण का भी बनाया दवाब
महिला के पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस उसकी छानबीन में जुटी। पुलिस की पड़ताल में महिला को भोपाल से बरामद किया गया। आरोपी अमजद खान सदर इलाके का रहने वाला है। हिंदू धर्म सेना ने पहले भी अमजद के खिलाफ शिकायत की थी। अब हिंदू धर्म सेना ने अमजद खान के खिलाफ धर्म परिवर्तन दुष्कर्म और अपराध का मामला दर्ज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   एक महीने में 14 बार फटा बादल,मची भारी तबाही,फिर भी हिमाचल को केंद्र से मिली शाबाशी

जांच में जुटी पुलिस
मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। अभी आरोपी अमजद की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *