कश्मीर हिंदुओं के लिए अनुपम खेर कर रहे त्रिपिंडी श्राद्ध

कश्मीर हिंदुओं के लिए अनुपम खेर कर रहे त्रिपिंडी श्राद्ध

वाराणसी। कश्मीर में नरसंहार के दौरान मारे गए हिंदुओं की आत्म शांति के लिए काशी में पिशाचमोचन तीर्थ पर अनुष्ठान शुरू हो चुका है। पूर्व घोषणा के अनुसार सिनेस्टार अनुपम खेर थोड़ा विलंब से आयोजन में पहुंचे। उन्होंने ट्वीट करके देश् और दुनिया के लोगों को अपने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी।

rajeshswari

समस्त कर्मकांड श्रीनाथ पाठक ‘रानी गुरु’ के आचार्यत्व में कराया जा रहा है। आगमन संस्था के संस्थापक डॉ संतोष ओझा मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे हैं। त्रिपिंडी श्राद्ध का कर्मकांड आरंभ कराया। सबसे पहले तीन कलश स्थापित किए गए। इसके बाद अगले दो घंटों में अलग-अलग चरणों में श्राद्ध कर्म के विविध विधान पूरे किए जाएंगे। त्रिपिंडी श्राद्ध का कर्मकांड पूर्ण होने के उपरांत नारायण बलि का विधान किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला,पति ने खेत बेच कर पढ़ाया,सरकारी नौकरी के बाद पत्नी हुई बेवफा!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *