जिस दोस्त ने घर में शरण दी उसी की बेटी से की छेड़खानी,गिरफ्तार

जिस दोस्त ने घर में शरण दी उसी की बेटी से की छेड़खानी,गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी, बच्ची के पिता का दोस्त है। वह ट्रेन छूटने पर रात में दोस्त के घर रुका था। पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

rajeshswari

आरोपी की पहचान बांसगांव के उसका निवासी अशोक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले एक परिवार का परिचित अशोक मंगलवार की शाम गोरखपुर आया था। उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। रात में वह ट्रेन पकड़ने के लिए गया, लेकिन ट्रेन छूट गई थी।

इसके बाद उसने बच्ची के पिता से संपर्क किया और रात में घर में शरण देने का अनुरोध करने लगा। पुराना परिचित होने की वजह से बच्ची के पिता ने उसे घर बुला लिया। रात में खाना खाने के बाद बच्ची कमरे में सो रही थी।

इसी दौरान उसे चाकलेट देने के बहाने छत पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।

पिता ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची से बातचीत की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े   दोस्त-रिश्तेदार छोड़ शेरों से बातचीत करने पहुंचा शख्स,खूंखार जानवर ने ऐसे दिया जवाब!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *