अतीक अहमद की पत्नी ने योगी को लिखी खुली चिट्ठी,कहा- वो सर्वसमाज के नेता

अतीक अहमद की पत्नी ने योगी को लिखी खुली चिट्ठी,कहा- वो सर्वसमाज के नेता

लखनऊ। पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बाद अब उनकी पत्नी शाईस्ता परवीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। शाईस्ता परवीन ने कहा, सीएम योगी हिंदुस्तान में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं,हालांकि वह सर्व समाज का चेहरा हैं। वह मुसलमानों के बीच भी खूब लोकप्रिय हैं और सभी के लिए बराबरी से काम कर रहे हैं।

rajeshswari

अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन ने सीएम योगी के नाम एक खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है।
प्रशासन पर लगाया ये आरोप

शाईस्ता परवीन का कहना है कि बीजेपी पसमांदा मुस्लिमों के लिए काम कर रही है। वह खुद भी पसमांदा मुस्लिम समाज से हैं इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती हैं। शाईस्ता परवीन ने कहा कि फिलहाल वह जेल में बंद अपने दोनों बेटों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहती हैं लेकिन संभव हुआ तो उनके साथ सियासी चर्चा भी हो सकती है।

उन्होंने बेटे के खिलाफ मुकदमे को भी फर्जी बताया है। उन्होंने लिखा है कि अधिकारी मेरे बेटे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करना चाह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। वह जेल में बंद अपने पति से सियासी मशविरा लेने के बाद ही मुख्यमंत्री से कोई राजनीतिक बात करेंगी।

कोई शिकायत नहीं-शाईस्ता
शाईस्ता परवीन ने पति अतीक अहमद के बयान पर खुद अपनी भी सहमति जताई है और कहा है कि सीएम योगी सचमुच बहादुर, ईमानदार और काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि हम लोगों के खिलाफ बहुत सी कार्रवाई हुई लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि बीजेपी अपने हिंदू-मुसलमान की पॉलिसी और अपने एजेंडे के तहत काम कर रही है। बता दें कि 20 अक्टूबर को लखनऊ पेशी पर आए अतीक अहमद ने भी सीएम योगी को बहादुर और ईमानदार कहा था।

इसे भी पढ़े   20 लाख की चोरी में दर्ज नहीं किया मुकदमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *