राजस्थान के नए CM होंगे भजनलाल शर्मा,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

राजस्थान के नए CM होंगे भजनलाल शर्मा,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

राजस्थान। राजस्थान के नए सीएम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। सांगानेर सीट से विधायक भजनलाल शर्मा के हाथों में इस बार राज्य की कमान सौंपी गई है। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायकों के साथ बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। वह बीजेपी के महामंत्री भी हैं।

rajeshswari

वहीं,राजस्थान में इस बार दो डिप्टी सीएम का चुनाव किया गया है। इसमें दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के नाम शामिल हैं, जिन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं भजनलाल शर्मा?
भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। वह सांगानेर सीट से विधायक हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार सांगानेर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से मात दी थी। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और उन्हें बीजेपी ने अब मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंप दी। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। वह ब्राह्मण समाज से आते हैं।

विधायक दल की बैठक में फैसला
दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा का नाम तय कर लिया। बता दें कि बीजेपी आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। आज (12 दिसंबर) को तीनों नेता जयपुर पहुंचे और उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे के साथ वन टू वन मीटिंग भी की थी।

इसे भी पढ़े   PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप,कहा- मुझे 91 बार किया अपमानित,जनता देगी जवाब

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के 3 दिसंबर को नतीजे घोषित हुए थे। बीजेपी ने इस दौरान 115 सीटों पर जीत हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। हालांकि पार्टी इस बार बिना सीएम फेस के ही मैदान में उतरी थी।

सीएम पद की रेस में शामिल थे कई नाम
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती सीएम चुनने की थी। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम सामने आ रहे थे। इस दौरान सबसे आगे नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चल रहा था। इसके अलावा बाबा बालकनाथ, गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ भी सीएम पद की रेस में शामिल थे। लेकिन बीजेपी ने इस बार भी सभी को चौंकाते हुए भजनलाल शर्मा का चुनाव सीएम पद के लिए किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *