हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट,इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स?

हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट,इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स?

नई दिल्ली। अगर आप भी हाइवे पर सफर करने जा रहे हैं या फिर सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। हाल ही में एक मैसेज सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से कुछ लोगों को टैक्स में छूट मिलेगी यानी उन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा।

rajeshswari

PIB ने किया ट्वीट
पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत के सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स पर मिलेगी छूट, जिसके लिए आईडी कार्ड दिखाना आवश्यक होगा।

पूरी तरह से फर्जी है दावा
पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। MORTHIndia की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

चेक करें ऑफिशियल लिंक
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://morth.nic.in/sites/default/files/faqs_exemptions.pdf पर विजिट कर सकते हैं।

किन लोगों को मिलती है टोल टैक्स में छूट?
पीआईबी ने एक लिंक को शेयर किया है, जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई है कि किन लोगों को भारत में टोल टैक्स से छूट मिलती है। इसमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज,लोकसभा राज्यसभा स्पीकर और सांसद आदि शामिल होते हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस और शव वाहन को भी टोल टैक्स से छूट मिलती है।

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेक
सोशल मीड‍िया के दौर में कई बार गलत खबरों वायरल होने लगती हैं। अगर आपको आपके सोशल मीड‍िया अकाउंट या व्‍हाट्सएप पर आई क‍िसी खबर पर शक हो रहा है तो आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके अलावा आप व्‍हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर जानकारी भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़े   जनसमस्याओं के निस्तारण में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *