खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाईक युवक की मौत,हेलमेट भी नहीं आया काम

खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाईक युवक की मौत,हेलमेट भी नहीं आया काम

मुंगराबादशाहपुर। खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे से घुस गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट भी लगाया हुआ था लेकिन हेलमेट भी काम नहीं आया।

rajeshswari

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर दखिनियां रायपुर निवासी आयुष पाल (30) पुत्र हरेंद्र कुमार पाल भरूच गुजरात के एक कम्पनी में केमिकल इंजीनियर हैं। चाची के तेरहवीं के लिए गुरुवार को वह गांव आये हुए थे। सोमवार को चाची की तेरहवीं सम्पन्न होने के बाद वह अपने ननिहाल झूंसी प्रयागराज मोटर साइकिल से हेलमेट लगाकर जा रहे थे। कुछ दूर के बाद मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग रहिचंदा गांव के पास एक खराब ट्रक खड़ी हुई थी रात होने की वजह वह खड़ी ट्रक को लेकर भ्रम की स्थित में हो गये आयुष को लगा कि ट्रक चल रही है। मोटरसाइकिल का तेज़ ब्रेक लेने बाद भी वह ट्रक में जा भिड़े और हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा सिर में गम्भीर चोट आई। स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे लेकिन तब तक आयुष ने दम तोड़ दिया।जेब से आधार कार्ड के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया।आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे । पुलिस भी सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची ।इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक फरार है।

इसे भी पढ़े   प्रभास को देख बेकाबू हुईं फीमेल फैन,एक्साइटमेंट में मार दिया एक्टर को चांटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *