पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

जौनपुर। जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में नवनिर्मित हाईवे पर बहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मौके पर ही बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र बडेरी निवासी सुभाष सिंह (48) अपनी पत्नी नीलम सिंह (45) के साथ ढकवा की तरफ से घर जा रहे थे।

rajeshswari

बाइक सवार दंपती हाईवे पर बहरा के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची और दंपती को बदलापुर सीएचससी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाईवे पर पलटी पिकअप को हटा दिया गया है। आवागमन सुचारू रूप से चालू है।

इसे भी पढ़े   काशी से उठी नशा मुक्ति की अलख, युवा बनेंगे विकसित भारत के सारथी – डॉ. मनसुख मांडविया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *