सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अहरौरा गांव मे बीते शनिवार को सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध गुरुवार को एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अहरौरा गांव की रहने वाली चंद्रावती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसके पुत्र आकाश को ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दवा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि गुरुवार को चंद्रावती की तहरीर पर मामले से जुड़े ट्रक के चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना मे पुलिस जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जम्मू में खतरे के निशान को पार कर गई चिनाब नदी,रामबान में स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *