न्यूली वेड कपल परिणीति को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई,CM अरविंद केजरीवाल ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

न्यूली वेड कपल परिणीति को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई,CM अरविंद केजरीवाल ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

नई दिल्ली। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जन्मों-जन्मों के एक दूजे के हो चुके हैं। बीते दिन 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई। ऐसे में हर तरफ राघव और परिणीति की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।

rajeshswari

सेलेब्स दे रहे हैं बधाईयां
वहीं कपल अब इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

इस पोस्ट पर सबसे पहला कमेंट परिणीति की बड़ी बहन ग्लोबल एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का आया है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है।’ वहीं अनुष्का शर्मा,वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सारे सेलेब्स ने कपल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस खूबसूरत जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी दी ढेर सारी बधाईयां दी
बॉलीवुड के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नए नवेले जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो। हर हाल में खुशहाल रहो। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों


इस दिन होगी रिसेप्शन पार्टी
बता दें कि शादी के बाद अब परिणीति और राघव दिल्ली के लिए आज 25 सितंबर को उदयपुर से रवाना होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रिसेप्शन पार्टी देंगे। दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे,तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़े   40 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा, Wedding Card हुआ वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *