मिर्जामुराद में रोड दुर्घटना में घायल कार चालक का 4 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

मिर्जामुराद में रोड दुर्घटना में घायल कार चालक का 4 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )। क्षेत्र के कछवारोड स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर वीते 4 अक्टूबर को एक अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल कार चालक को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकीमौत हो गई।

rajeshswari

मेरठ जिले के भीला रोड मुल्तान नगर निवासी संजीव कुमार सिंह अपनी निजी कार से वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। कि क्षेत्र के कछवारोड स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने वीते शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने मेरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रतन नगर भीला रोड मेरठ निवासी कार चालक विनोद कुमार सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल कार चालक को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 4 दिन बाद उसकी मौत हो गई। वाहन स्वामी कार चालक का अंतिम संस्कार करने के चार दिन बाद मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इसे भी पढ़े   टैगोर जयंती पर नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *