महोबा में सड़क हादसे में मां-बेटा समेत 5 घायल,2 की हालत नाजुक

महोबा में सड़क हादसे में मां-बेटा समेत 5 घायल,2 की हालत नाजुक

महोबा। महोबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां दो बाइक की भिड़ंत के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महोबा जिला अस्पताल लाया गया। जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

rajeshswari

सड़क हादसा महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव के पास घटित हुआ है। बताया जाता है कि चंद्रपुरा गांव की रहने वाली महिला देवकी अपने पुत्र प्रमोद के साथ महोबा मुख्यालय से आंखों का चश्मा बनवाकर वापस लौट रही थी। तभी चांदो गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में मां देवकी और उसका बेटा प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो युवकों को झाँसी किया गया रेफर
दूसरी बाइक परसवार छुट्टन,बलबीर और शिल्पी नामक महिला भी घायल हुए हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन इस बीच सड़क हादसे में प्रमोद और दूसरी बाइक में सवार छुट्टन की हालत बेहद नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ से वाराणसी पहुंचना हुआ आसान,1 घंटे में पूरा होगा सफर,कितना देना होगा किराया?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *