हैदराबाद स्कूल में कलमा होमवर्क पर विवाद, शिक्षिका बर्खास्त

हैदराबाद स्कूल में कलमा होमवर्क पर विवाद, शिक्षिका बर्खास्त

हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कलमा पढ़ने का होमवर्क दिए जाने का मामला सामने आया है। कक्षा में पढ़ने वाले एकमात्र हिंदू छात्र के परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
डीसीपी खरे किरण प्रभाकर ने बताया कि मामला स्कूल की आंतरिक नीति और शिक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। फिलहाल इस मामले में कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विवाद के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित महिला शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, जिसे छात्र के परिजनों ने स्वीकार कर लिया और शिकायत वापस ले ली। पुलिस के अनुसार, परिजन स्कूल की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने घटना के विरोध में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। एहतियातन 30 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
छात्र की बुआ ने आरोप लगाया था कि होमवर्क डायरी में कलमा पढ़ने का निर्देश लिखा गया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *