बसुका निवासी दारोगा अंजनी राय भी महाकुंभ में भगदड़ का बने शिकार, जिसे बचा रहे थे, वही कुचलते निकल गए, गांव में शोक

बसुका निवासी दारोगा अंजनी राय भी महाकुंभ में भगदड़ का बने शिकार, जिसे बचा रहे थे, वही कुचलते निकल गए, गांव में शोक

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बसुका गांव निवासी यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक अंजनी राय प्रयागराज में ड्यूटी करते हुए भगदड़ को नियंत्रित करने में शहीद हो गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। बसुका गांव निवासी अंजनी राय यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर थे और कई थानों में तैनात रह चुके थे। वर्तमान में वो प्रयागराज में लगे महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच बीती रात हुई भगदड़ में वो वहां फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हुए थे लेकिन बेकाबू भीड़ के चलते वो भी उसी भगदड़ का शिकार बन गए और अपनी जान गंवा दी। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *