मीरघाट पर गंगा नदी में मिला एक युवती का शव,जलपुलिस ने शव को निकाला बाहर, फैली सनसनी

मीरघाट पर गंगा नदी में मिला एक युवती का शव,जलपुलिस ने शव को निकाला बाहर, फैली सनसनी

वाराणसी। वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत मीरघाट पर गंगा में उतराया हुआ शव दिखाई दिया। घाट पर मौजूद लोगों नें पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पहले जल पुलिस NDRF के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया।

rajeshswari

प्रथम दृष्टया मृतक युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस को शव सुपुर्द कर दिया गया है। दशाश्वमेघ पुलिस अज्ञात लावारिस शव का पंचनामा करने के बाद मर्चरी में भेज दिया।

जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि शव को दशाश्वमेध ने कब्जे में लेकर मर्चरी में भेजवा दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि शव 20-25 दिन पुराना हो गया है। पहचान नहीं हो पा रहा हैं। शिनाख्त की जा रही हैं। 72 घंटे बाद अगर परिजनों का पता नहीं चला तो पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

इसे भी पढ़े   स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के कपाट वर्षभर के लिए बंद, पांच दिनों में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *