बड़गावां के युवक का जीवनाथपुर रेलवे ट्रैक पर मिली गर्दन कटी लाश

बड़गावां के युवक का जीवनाथपुर रेलवे ट्रैक पर मिली गर्दन कटी लाश

शहाबगंज(चंदौली)।थाना क्षेत्र के बड़गावां निवासी राम दुलारे पाल उम्र 38 वर्ष की शुक्रवार को जीवनाथपुर(मिर्जापुर) में रेलवे ट्रैक के किनारे गर्दन कटी लाश मिलने से गाँव में कोहराम मच गया।पुलिस द्वारा सुचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को चुनार मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया।राम दुलारे पाल मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था।वह गुरुवार को घर से मुंबई के लिए निकला था लेकिन मुंबई न जाकर किसी कारणवश सतना से वापस घर आने के लिए डीडीयू नगर स्टेशन के लिए टिकट लेकर निकला। जिसका जीवनाथपुर में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह गर्दन कटा लाश मिला।पुलिस ने मृतक के जेब से मिला पता के आधार पर परिजनों को सुचना दिया।वहीं इस घटना को सुनकर परिजन समेत गांव में कोहराम मच गया।दुलारे पाल दो भाई थे जिसमें ये सबसे बड़ा था।इनके चार लड़की व एक लड़का है। पत्नी कौशल्या देवी का रो -रो कर बुरा हाल रहा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सांसद खेल महाकुंभ' की शुरुआत,PM Modiबोले-'एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल एक साधना और तपस्या है'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *