मुलायम सिंह यादव का हाल जानने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इस समय बेहद नाजुक है। गुरुग्राम के मादांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है। कई बड़े राजनेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों की टीम के साथ भी बैठक की। रक्षा मंत्री ने अखिलेश यादव को केन्द्र सरकार की तरफ़ से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।

rajeshswari

मुलायम सिंह यादव की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों द्वारा उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है, 2 अक्टूबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। उनकी किडनी में तेजी से संक्रमण फैल रहा है, जिसके बाद उन्हें एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है।

किडनी में फैला संक्रमण
हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है, जिसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवर बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में उन्हें सामान्य डायलिसिस की जगह एडवांस सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए विभिन्न दलों के राजनेता लगातार मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे पहले आज सुबह जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मुलायम सिंह का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

इसे भी पढ़े   क्या महंगे हवाई टिकट पर सरकार लगाएगी लगाम? एविएशन मिनिस्टर ने दिया यह जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *