रोहतासगढ़ किले के विकास को मिली रफ्तार

रोहतासगढ़ किले के विकास को मिली रफ्तार

रोहतास  (जनवार्ता)। कैमूर की पहाड़ियों पर स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किले के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। रविवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ रोहतासगढ़ किला, रोहितेश्वर धाम और चौरसन क्षेत्र का निरीक्षण कर पर्यटन विकास, सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की।

rajeshswari


निरीक्षण के दौरान डीएम ने करम वृक्ष देवी मंदिर और बाबा भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि रोहतासगढ़ किले को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सड़क संपर्क मजबूत करने और रोपवे परियोजना को प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रशासन ने चौरसन मंदिर, रोहितेश्वर धाम और आसपास के गांवों को भी विकास योजना में शामिल किया है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
डीएम ने रेहल से चौरसन मंदिर तक प्रस्तावित 15.5 किलोमीटर सड़क परियोजना की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों के दौरान किले की ऐतिहासिक विरासत और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़े   बंद खदानों को सुरक्षित रूप से शुरू करने की मांग, व्यापार मंडल ने खनन निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *