दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन,गहलोत भी आ रहे दिल्ली

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन,गहलोत भी आ रहे दिल्ली

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले बीते दिन ही वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर की ओर से भी 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का एलान किया गया।

rajeshswari

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनको सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी बीच बुधवार (28 सितंबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत अध्यक्ष चुनाव में पर्चा तब ही भरेंगे जब गांधी परिवार से साफ सहमति और समर्थन होगा।

दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने के दिए थे संकेत
दिग्विजय सिंह ने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने चुनाव लड़ने सवाल पर कहा था कि देखते हैं, क्या होता है। चुनाव लड़ने का अधिकार तो सबको है, 30 सितंबर आपको तक पता चल जाएगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। पहले भी पार्टी में गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं।

शशि थरूर को मिलेगा प्रतिद्वंदी
दिग्विजय सिंह के नामांकन करने के बाद सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। अभी तक केवल शशि थरूर ने ही नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही थी। अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच शशि थरूर ने बुधवार को ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि, “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया- मजरुह सुल्तानपुरी।”

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश में 'बिहार पार्ट-2'! क्या बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पहला कदम बढ़ा दिया है?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *