हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर  डबल डेकर बस ने इको वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 की मौत

हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर  डबल डेकर बस ने इको वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 की मौत

हाथरस (जनवार्ता) : जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के  सादाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 141 के पास गढ़ी हरिया गांव के निकट हुई, जहां दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने पीछे से चल रही इको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इको वैन उछलकर लगभग 10 फीट दूर जा गिरी और उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वैन में कुल 13 लोग सवार थे, जो दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे और होली मनाने घर लौट रहे थे। बस तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश में बेकाबू हो गई थी।

rajeshswari

हादसे में वैन सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27) और उनकी पत्नी पिंकी (26) की पहचान हुई है। सात अन्य लोग घायल हुए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा बस चालक के ओवरटेकिंग या तेज रफ्तार के कारण हुआ माना जा रहा है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एएसपी रमणंद कुशवाहा ने जांच शुरू कर दी है। बस के यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। यह हादसा होली के मौके पर बहुत दुखद है, जहां परिवार खुशी-खुशी घर जा रहा था लेकिन रास्ते में इतनी बड़ी त्रासदी हो गई।

इसे भी पढ़े   मुठभेड़ में एक लाख का इनामिया ढेर , दो पुलिसकर्मी घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *