जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर,सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी,भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर,सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी,भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल,भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के बाद शुक्रवार (23 जून) को कुपवाड़ा में चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक,आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से यहां घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे,जिसके बाद संयुक्त अभियान के दौरान आतंकियों को मार गिराया है।

rajeshswari

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इस घटना के बाद एलओसी पर सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। दरअसल,भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा था। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि 4 आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं,जिसके बाद संयुक्त अभियान के बाद 4 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

16 जून को भी ढेर किए गए थे 5 आतंकी
इससे पहले 16 जून को भी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पास सुरक्षा एजेंसियों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी,जिसमें 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक,सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था,इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए।

कुपवाड़ा में 4 आतंकियों को ढेर करने की खबर उस दौरान आई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. अमित शाह सबसे पहले जम्मू में बीजेपी ऑफिस पहुंचे,जहां उन्होंने भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े   iPhone 15 के टक्कर वाली Vivo X100 Pro लॉन्च! 8000 रुपये की छूट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *