प्रवचन की आड़ में दुष्कर्म, इंजीनियर साधु गिरफ्तार

प्रवचन की आड़ में दुष्कर्म, इंजीनियर साधु गिरफ्तार

मथुरा (जनवार्ता)। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले कथित साधु अभिषेक मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैकेनिकल इंजीनियर रहे आरोपी ने युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाए और बाद में ब्लैकमेल कर धन उगाही की।

rajeshswari


मामले का खुलासा एक नर्सिंग छात्रा की शिकायत के बाद हुआ। आरोप है कि आरोपी ने प्रसाद के नाम पर नशीला दूध पिलाकर युवती से अश्लील हरकत की और बाद में निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे।


पुलिस ने राधाकुंड स्थित आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो युवतियों और एक बालक को मुक्त कराया गया। आरोपी के मोबाइल से कई युवक-युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं।


पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी अभिषेक मिश्रा ने वर्ष 2021 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। वह ऑनलाइन प्रवचन के माध्यम से पढ़ी-लिखी और नौकरीपेशा युवतियों को प्रभावित कर अपने संपर्क में लाता था। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क व वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   अंतिम लीग मुकाबले में हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को 152 रनों से हराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *