जुलाई 2023 में एक्सपोर्ट में 16% की गिरावट,20.67 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

जुलाई 2023 में एक्सपोर्ट में 16% की गिरावट,20.67 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा

नई दिल्ली। जुलाई 2023 में एक्सपोर्ट में 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है वहीं इंपोर्ट भी इस दौरान घटा है। जुलाई 2023 में भारत ने कुल 32.25 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया है जो जुलाई 2022 में 38.34 बिलियन डॉलर रहा था। वहीं इंपोर्ट 52.92 बिलियन डॉलर इस वर्ष जुलाई में रहा है जो बीते वर्ष जुलाई 2022 में 63.77 बिलियन डॉलर रहा था। जुलाई में व्यापार घटा 20.67 बिलियन डॉलर रहा है जो जून में 20.13 बिलियन डॉलर रहा था। हालांकि ये जून 2022 के 25.43 बिलियन डॉलर के मुकाबले कम है।

rajeshswari

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2023 में भारत ने कुल 52.92 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट किया है जो जून 2023 के 53.10 बिलियन डॉलर के मुकाबले कम है। जून 2022 में ये आंकड़ा 63.77 बिलियन डॉलर रहा था। जुलाई 2023 में सर्विसेज एक्सपोर्ट 27.17 बिलियन रहा है जबकि इंपोर्ट 14.85 बिलियन डॉलर का रहा है। जून में सर्विस एक्सपोर्ट 27.12 बिलियन डॉलर का रहा था तो इंपोर्ट 15.88 बिलियन डॉलर का रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से जुलाई महीने के बीच सर्विस और मर्केंडाइज एक्सपोर्ट 6 फीसदी की गिरावट के साथ साल दर साल घटकर 244.15 बिलियन डॉलर रहा है जबकि इंपोर्ट 11 फीसदी घटकर 272.41 बिलियन डॉलर रहा है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी व्यापारियों ने अजय राय से लगाई गुहार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *