चलती बस में लगी आग, बाल बाल बची 48 यात्रियों की जान

चलती बस में लगी आग, बाल बाल बची 48 यात्रियों की जान

मथुरा (जनवार्ता)। मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक

rajeshswari

प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में बस कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई। पुलिस के अनुसार, बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना

दी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 48 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 48 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे।

इसे भी पढ़े   सीएचसी हाथी बाजार, सेवापुरी में सी-आर्म मशीन से तीन मरीजों का सफल ऑपरेशन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *