‘लड़के की गर्दन पर लड़की का पैर और फिर…’ लाल लहंगे में ‘जिमनास्ट दुल्हनिया’ का फोटो शूट

‘लड़के की गर्दन पर लड़की का पैर और फिर…’ लाल लहंगे में ‘जिमनास्ट दुल्हनिया’ का फोटो शूट

नई दिल्ली। आजकल शादी में लोग तरह-तरह से फोटोशूट कराते हैं। कई लोग तो केवल फोटोग्राफी पर ही लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। हर कोई शादी को यादगार बनाना चाहता है। शादी के बाद फोटो देखकर ही लोग उन लम्हों को याद करते हैं। आपने पहले कई तरह के फोटोशूट देखे होंगे,लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही अजीबो-गरीब फोटोशूट दिखाएंगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rajeshswari

दुल्हन ने दूल्हे के सीने पर चढ़कर कराया फोटोशूट
फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो देख यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं

कभी नहीं देखा होगा ऐसा फोटोशूट
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। अब एक दूल्हा-दुल्हन के फोटोशूट का वीडियो सामने आया है। दुल्हन के गेटअप में सजी महिला एक पुरुष की छाती पर चढ़ जाती है।

छाती पर चढ़ने के बाद महिला अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराती है। महिला जिस अंदाज में खड़ी है, उसे देख लोगों को हैरानी हो रही है। दुल्हन ने अपना एक पैर लड़के की गर्दन पर अटकाया हुआ है तो दूसरा पैर शख्स के पेट पर रखा हुआ है।

फोटोशूट के दौरान महिला कभी अपने दोनों हाथ फैलाती है तो कभी तितली की तरह अपने हाथ हिलाती है। एक बार तो महिला पीछे की ओर मुड़कर पोज देती है।

कपल का यह फोटोशूट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में हनी सिंह का गाना सुनाई दे रहा है। साथ में लिखा है, “लगता है मार्किट में नया फोटोशूट आया है।” हमारा दावा है कि इस तरह का वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

इसे भी पढ़े   कोचिंग हादसा:MCD को दिल्ली HC ने जमकर सुनाया,CBI के हवाले की जांच

यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,“बता रही है कि शादी के बात ऐसे ही छाती पर चढ़ेगी।” दूसरे यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है,वो कुछ भी कर सकती है। कुछ लोगों को इस बात की चिंता है कि कहीं महिला नीचे न गिर जाए, क्योंकि महिला जिस स्टाइल में खड़ी है,वह बिल्कुल भी आसान नहीं है। कुछ लोग कपल को टैलेंट शो में जाने की सलाह भी दे रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *