हनुमान भजन आज मंगलवार है,महावीर का वार है

हनुमान भजन आज मंगलवार है,महावीर का वार है

नई दिल्ली। आज मंगलवार है, महावीर का वार है. मंगलवार के दिन इस गीत से हनुमानजी की महिमा का गायन करना बड़ा ही मंगलकारी माना गया है। परिवार के साथ मंगलवार को महावीरजी की वंदना इस भजन गीत से करें और अपने जीवन से अमंगल दूर करें।

rajeshswari

आज मंगलवार है, महावीर का वार है, सच्चा दरबार है।
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है।।

चेत सुति पूनम मंगल का जनम वीर ने पाया है।
लाल लंगोटा गदा हाथ में, सिर पर मुकुट सजाया है।।
शंकर का अवतार है, महावीर का वार है।

सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है।।

ब्रह्माजी के ब्रह्म ज्ञान का, बल भी तुमने पाया है।
राम काज शिव शंकर ने, वानर का रूप धारिया है।।
लीला अपरम पार है, महावीर का वार है।
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है।।

बालपन में महावीर ने हरदम ध्यान लगाया है।
शाप दिया ऋषिओं ने तुमको, ब्रह्म ध्यान लगाया है।
राम रामाधार है, महावीर का वार है।
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है।।

राम जनम हुआ अयोध्या में कैसा नाच नचाया है,
कहा राम ने लक्ष्मण से यह वानर मन को भाया है ।
राम चरण से प्यार है, महावीर का वार है,
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है ॥

पंचवटी से माता को, जब रावण लेकर आया है।
लंका में जाकर तुमने, माता का पता लगाया है।।
अक्षय को मारा है तुमने, महावीर का वार है,
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है ॥

इसे भी पढ़े   WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, गुजरात को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री

मेघनाथ ने ब्रह्मपाश में तुमको आन फसाया है।
ब्रह्मपाश में फंस करके, ब्रह्मा का मान बढ़ाया है।।
बजरंगी वाकी मार है, महावीर का वार है।
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है ॥

लंका जलायी आपने जब रावण भी घबराया है।
श्रीराम लखन को आकर माता का संदेश सुनाया है।।
सीता शोक अपार है, महावीर का वार है।
सच्चे मन से जो कोई ध्यावे, उसका बेडा पार है।।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *